Skip to main content

अमृतसर हादसे में सिद्धू को बचा रहा है कांग्रेस हाईकमान- सूत्र

पाकिस्तान सोच के नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को दशहरा हादसे के मामले में राहुल और उनकी अम्मा बचा रहे हैं तो यह आकस्मिक नहीं है। मणिशंकर अय्यर हों या दिग -पराजय-सिंह भोपाली बाज़ीगर साहब ,या वाला -सुरजा सब पाकिस्तान सोच का पल्लवन करने वाले मौसेरे हैं।

फाइल तस्वीर
अमृतसर हादसे के बाद पंजाब में कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सवालों में हैं। इस मामले में उनकी पत्नी नवजोत कौर और करीबी कांग्रेसी पार्षद सौरभ मदन मिट्ठू का नाम सामने आ चुका है। हादसे के बाद सिद्धू की पत्नी मौके से भाग गई थीं जिसे लेकर हर तरफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह खेमे से जुड़े एक नेता ने न्यूज़लूज़ को बताया है कि मुख्यमंत्री इस मामले में नवजोत सिद्धू की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने के पक्ष में हैं, लेकिन दिल्ली से दबाव है कि न तो सिद्धू या उनकी पत्नी या न ही किसी आयोजक के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई की जाए। यही कारण है कि पंजाब सरकार ने इस हादसे की जो पहली एफआईआर लिखी उसमें आयोजकों का नाम तक नहीं लिखा गया है। ये एफआईआर ‘कुछ अज्ञात लोगों’ के नाम पर दर्ज की गई है। इस फैसले से पंजाब सरकार पर विपक्ष हमलावर है, साथ ही कांग्रेस के अंदर भी इस पूरे मामले को लेकर दो धड़े बन गए हैं। एक पक्ष इस मामले में कम से कम नवजोत कौर की जिम्मेदारी तय करने के पक्ष में है और उनकी मांग है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया जाए। लेकिन ऐसा लगता है कि सिद्धू और उनकी पत्नी के सिर पर हाईकमान का हाथ है।
अमरिंदर के खिलाफ हथियार सिद्धू
ऐसा माना जाता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर राहुल गांधी ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के समय अमरिंदर सिंह ने अकेले दम पर पूरे राज्य में प्रचार किया था और राहुल गांधी को घुसने नहीं दिया था। तब यह बात सामने आई थी कि अमरिंदर मानते हैं कि अगर राहुल ने पंजाब में प्रचार किया तो पार्टी को नुकसान होगा। यह बात सही भी निकली क्योंकि राहुल गांधी के प्रचार के बिना पंजाब में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। इसी का नतीजा हुआ कि राहुल गांधी के मन में अमरिंदर को लेकर एक खटास है। सोनिया गांधी के अध्यक्ष रहते वक्त अमरिंदर की काट के लिए प्रताप सिंह बाजवा को आगे बढ़ाया जाता था। लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से बाजवा के बुरे दिन चल रहे हैं। राहुल नवजोत सिद्धू पर अधिक भरोसा करते हैं और वो उन्हें अमरिंदर के विकल्प के तौर पर खड़ा करना चाहते हैं। लिहाजा हर विवाद में राहुल गांधी नवजोत सिद्धू के साथ खड़े हो जाते हैं। कुछ दिन पहले इमरान खान के शपथ ग्रहण में सिद्धू पाक सेना के प्रमुख से गले मिले थे। इस पर अमरिंदर ने खुले तौर पर नाराजगी जताई थी। लेकिन बाद में हाईकमान का इशारा मिलने पर उन्हें मुंह बंद करना पड़ा। उस मामले में भी अमरिंदर चाहकर भी सिद्धू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके थे। 
नवजोत सिद्धू को मिला हुआ है ‘फ्री हैंड’
हमारे सूत्र ने बताया कि नवजोत सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से ‘फ्री हैंड’ मिला हुआ है। सिद्धू पिछले दिनों कई विवादों में फंसे हर बार कांग्रेस हाईकमान ने उनका बचाव किया। यहां तक कि जब उन्होंने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देने शुरू किए तब भी कांग्रेस का कोई बड़ा नेता उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोला। क्योंकि सबको पता है कि सिद्धू के सिर पर किसका हाथ है। अमृतसर हादसे में भी कांग्रेस हाईकमान ने साफ इशारा कर दिया है कि वो सिद्धू के समर्थन में है। जबकि इस मामले में सिद्धू की पत्नी की भूमिका से कोई भी इनकार नहीं कर सकता। यहां तक जानकारी सामने आई है कि दशहरा मेले का आयोजक सौरभ मदन मिट्ठू नवजोत सिद्धू की पत्नी का काफी मुंहलगा था। उसका रसूख इतना था कि पुलिस और प्रशासन में अपने काम वो बहुत ही आसानी से करवा लिया करता था। अमृतसर में वो सिद्धू का सबसे करीबी आदमी माना जाता है। ऐसे में अगर आयोजक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो समझना बहुत मुश्किल नहीं है कि इसकी असली वजह क्या है। 

Comments

Popular posts from this blog

ये महज इत्तेफाक नहीं कंसिस्टेंसी है लगातार कई बरसों में लोकप्रियता के भूमंडलीय पैमाने पर मोदी विश्वके सबसे लोकप्रिय जनप्रिय नेता बने हुए हैं

ये महज  इत्तेफाक नहीं कंसिस्टेंसी है लगातार कई बरसों में लोकप्रियता के भूमंडलीय पैमाने पर मोदी विश्वके सबसे लोकप्रिय जनप्रिय नेता बने हुए हैं मैं उनके तमाम चाहने वालों को बधाई देता हूँ। अपने आप को भी  न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली   Published by:  संजीव कुमार झा  Updated Fri, 03 Feb 2023 02:45 PM IST सार देश Morning Consult Report: व्यस्कों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी(फाइल फोटो)  - फोटो : पीटीआई Play 01:07 / 01:31 Follow Us विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिय...

सुबह खाली पेट ही गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें, जड़ से खत्म हो जाएंगें ये 3 रोग

जयपुर, हमारे देश मे लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते है। पुराने जमाने में लोग खाने के साथ गुड़ का जरूर सेवन करते थे। क्योंकि यह उनका एक अलग ही तरह का शौक था। लेकिन दोस्तों कुछ लोग ऐसे होते है जो चाहकर भी मीठा नहीं खा पाते हैं। क्योंकि उनके शरीर की बीमारियों के चलते  मिठाइयों  से परहेज करना पड़ता है। आयुर्वेद में अलग अलग बीमारियों के लिए अलग अलग चीजों का सेवन बताया है जिससे इंसान एकदम स्वस्थ रह सकता है। How Jennifer Looks Today is Jaw Dropping Healthy Life Design साथ ही अपने खाने का शौक भी पूरा कर सकता है। आयुर्वेद मे कुछ ऐसी चीजों का  विवरण दिया गया हैं। जिसके सेवन से शरीर के कई सारे रोग मिट जाते हैं। आज हम गुड़ की बात करेंगे। जो कई सारे रोगों का रामबाण ईलाज माना जाता है।  जिन लोगों के शरीर मे खून की कमीं हो उन लोगों को गुढ़ का सेवन अधिक करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।  अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर एक ग्लास गर्म प...

Supreme court refuses to put CAA on hold

शाहीन बाग़ से संविधान -शरीफ का पाठ  :काठ का उल्लू बने रहने का कोई फायदा ? नगर -नगर डगर- डगर हर पनघट पर  पढ़ा जा रहा है :संविधान शरीफ। ताज़्ज़ुब यह है ये वही लोग  हैं  जो केवल और केवल  क़ुरान शरीफ (क़ुरआन मज़ीद ,हदीस )के अलावा और किसी को नहीं  मानते -तीन तलाक से लेकर मस्जिद में औरत के दाखिले तक। ये वही मोतरमायें हमारी बाज़ी और खालाएँ जो हाथ भर का बुर्क़ा काढ़ लेती हैं घर से पाँव बाहर धरने से पहले।   कैसे हैं ये खुदा के बन्दे जो जुम्मे की नमाज़ के फ़ौरन बाद हिंसा में मशगूल हो जाते हैं -नागरिकता तरमीम क़ानून के खिलाफ।  कितना कौतुक होता है जब तीन साल की बच्ची से कहलवाया जाता है :आज़ादी आज़ादी लेके रहेंगे आज़ादी ज़िन्ना वाली आज़ादी। इस बालिका को क्या इसके वालिद साहब और अम्मीजान तक को इल्म नहीं होगा जिन्ना आखिर कौन था फिर वह तो पाकिस्तान चला गया था। (आप लोग भी आज़ाद हैं वहां जाने के लिए ). सब जानते हैं बंटवारा देश का उसी ने करवाया था यह कहकर मुसलमान हिंदू भारत के साथ नहीं रह सकता है। कितने ही उनके साथ चले भी गए थे।  उनकी मृत्यु ...