Skip to main content

पृथ्वी दिवस पर विशेष :शख्सियत : डेनिस एलन हायेस

शख्सियत : डेनिस एलन हायेस

उन्तीस अगस्त उन्नीस सौ चौवालिस को अमरीका के विस्कॉन्सिन राज्य में जन्में डेनिस एलन हायेस हमारे वक्त के एक नामचीन पर्यावरण विज्ञानी एवं पर्यावरण पारिस्थितिकी एक्टिविस्ट हैं आपने अपना सारा जीवन मानव -पारितंत्र ,उद्योगिक पारिस्थितिकी के बारे में जागरूकता पैदा करने में लगा दिया है। आप पृथ्वी दिवस त्यौहार के सह -जन्मदाता हैं।आप वैकल्पिक ऊर्जा मामलों के माहिर हैं।

आपने जिस महायज्ञ की शुरुआत की उसका ही  सहज प्रतिफल  था 'पृथ्वी दिवस'।बेशक इसके निमित्त बने एक अमरीकी सीनेटर।  पहला पृथ्वी पर्व २२ अप्रैल १९७० को मनाया गया। आज दुनियाभर  के तकरीबन एक सौ अस्सी मुल्क पृथ्वी के पर्यावरण ,पारितंत्रों ,हमारी हवा -पानी -मिट्टी की गुणवत्ता को बनाये रखने के महायज्ञ में अपनी -अपनी आहुति डाल रहें हैं तो इसका श्रेय आपको और सिर्फ आपको ही जाता है ।

अमरीकी  विश्वविद्यालयीय परिसरों में हमारी युवा भीड़ का ध्यान इस ओर  खींचने में आपका अप्रतिम योगदान रहा है। नारी विमर्श ,राजनीति आदि से युवा भीड़ को निकालकर पर्यावरण पारितंत्रों से जोड़ने वाली  हस्ती का नाम है हायेस।

वाशिंगटन राज्य के एक छोटे से कसबे कामास में आपका आरम्भिक लालन पालन हुआ।यहां के एक स्कूल का नाम आपके सम्मान में हायेस हाई स्कूल कामास रखा गया है।आपके पिता श्री कोलम्बिआ नदी के किनारे पर एक पेपर मिल में काम करते थे अत : आपने करीब से देखा कि कैसे इस उद्योग से निकला अपशिष्ट बिना उपचारित किये ही नदी के आँचल को गंदला रहा है यह भी, किस प्रकार यहां काम करने वाले मजदूर सुरक्षा गिअर के बिना ही काम करने को विवश हैं।

स्टैनफोर्ड विश्विद्यालय से आपने इतिहास विषय में ग्रेजुएशन ,(स्नातक) की उपाधि प्राप्त की।

 छात्र नेता के तौर पर विएतनाम युद्ध के दौरान एक सक्रीय पर्यावरण सचेत छात्र, एक समर्पित एक्टिविस्ट  की भूमिका निभाई। स्टेनफोर्ड लॉ  स्कूल से इसके बाद आपने वकालत की उपाधि प्राप्त की। इससे पूर्व आपने हारवर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े कैनेडी स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट में भी अध्ययन  किया था। सीनेटर  गेलॉर्ड के आवाहन पर आपने हार्वर्ड को छोड़ पृथ्वी दिवस पर्व को एक वार्षिक त्यौहार में तब्दील करने में विधाई भूमिका निभाई।आप पर्यावरण एडवोकेट हैं।

वर्ष २०२० के लिए आपकी मंशा बिलकुल दो टूक है:

 इस बरस जबकि तकरीबन ६५ अति महत्वपूर्ण चुनाव संपन्न होने हैं जिनमें अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव अहम माना जा रहा है। आपने आवाहन किया है उस मौके को (नवंबर ) फिर पृथ्वी दिवस में तब्दील किया जाए। आपका एक ही आवाहन है युवा भीड़ के लिए नारा है :वोट  अर्थ

उसी उम्मीदवार को युवा जिताएं -जो पर्यावरण को एक ऑर्गेनिज़्म एक जीवंत इकाई मानता हो ठीक रीढ़दार -स्तनपायी -आधुनिक- पशु 'होमोसैपिएंस' की तरह। हमारे वज़ूद से जुडी है पर्यावरण की नव्ज़ ,पर्यावरण पारिस्थितिकी के वज़ूद से जुड़ा है हमारा होना इज़्नेस। भले आलमी लोकडाउन के इस दौर में हम खुले में न मना पाएं पृथ्वी पर्व ,डिजिटल रूप पर कोई रोकटोक नहीं है। 

आप सौर ऊर्जा शोध संस्थान (लोकप्रिय नाम नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी लेबोरेटरी )के अनेक बरसों तक मुखिया भी रह चुकें हैं।

वाशिंगटन की बुलिट फाउंडेशन का आपको १९९२ में अध्यक्ष बनाया गया आज आप एक प्रमुख यौद्धा गिने जाते हैं पर्यावरण और ऊर्जा नीति निर्धारण के।

सौर ऊर्जा पर एक किताब  पूरा लिखने के एवज में ही आपको रोबर्ट बोस्च अकादमी का फेलो बनाया गया।

आपका मानना है पृथ्वी को रहने लायक बनाये रखने के कारगर प्रयासों में हम पहले ही पच्चीस साल पिछड़ गए हैं।अब और अधिक देरी प्राणघातक साबित हो सकती है।

यह पर्यावरण आपादकाल है।

 बे -शक प्रचंड समुद्री तूफानों ,टाइफून ,हरिकेन आदिक को अब हम मुल्तवी नहीं कर सकते तो भी बहुत कुछ किया जा सकता है।

सब रास्ते कभी भी बंद नहीं होते एक रास्ता फिर भी खुला रहता है। हमारी इच्छा बलवती होनी चाहिए -जिन खोजा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ .....

आप लेखक हैं किताब कौएद के। बेहतरीन जनसेवा के लिए आपको जेफरसन अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है।  वर्ष १९९ ९ में अमरीकी साप्ताहिक पत्रिका ने आपको हीरो ऑफ़ दी प्लेनेट घोषित किया।

He is also the author of Cowed: The Hidden Impact of 93 Million Cows on America's Health, Economy, Politics, Culture, and Environment [1] and Rays of Hope. 

In Cowed, globally recognized environmentalists Denis and Gail Boyer Hayes offer a revealing analysis of how our beneficial, centuries-old relationship with bovines has evolved into one that now endangers us.


ISBN-13: 978-0393239942

https://www.youtube.com/watch?v=A-8MLhp-HPc


Denis Hayes
Denis Hayes 2000.jpg
Hayes in 2000
Born
Denis Allen Hayes

August 29, 1944 (age 75)[1]
Alma materStanford University
Kennedy School of Government
Stanford Law School
OccupationEnvironmental advocate
Known forCoordinating the first Earth Day,
founding the Earth Day Network, construction of the Bullitt Center
Denis Allen Hayes (born August 29, 1944)पृथ्वी दिवस पर विशेष 

Comments

Popular posts from this blog

ये महज इत्तेफाक नहीं कंसिस्टेंसी है लगातार कई बरसों में लोकप्रियता के भूमंडलीय पैमाने पर मोदी विश्वके सबसे लोकप्रिय जनप्रिय नेता बने हुए हैं

ये महज  इत्तेफाक नहीं कंसिस्टेंसी है लगातार कई बरसों में लोकप्रियता के भूमंडलीय पैमाने पर मोदी विश्वके सबसे लोकप्रिय जनप्रिय नेता बने हुए हैं मैं उनके तमाम चाहने वालों को बधाई देता हूँ। अपने आप को भी  न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली   Published by:  संजीव कुमार झा  Updated Fri, 03 Feb 2023 02:45 PM IST सार देश Morning Consult Report: व्यस्कों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी(फाइल फोटो)  - फोटो : पीटीआई Play 01:07 / 01:31 Follow Us विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिय...

सुबह खाली पेट ही गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें, जड़ से खत्म हो जाएंगें ये 3 रोग

जयपुर, हमारे देश मे लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते है। पुराने जमाने में लोग खाने के साथ गुड़ का जरूर सेवन करते थे। क्योंकि यह उनका एक अलग ही तरह का शौक था। लेकिन दोस्तों कुछ लोग ऐसे होते है जो चाहकर भी मीठा नहीं खा पाते हैं। क्योंकि उनके शरीर की बीमारियों के चलते  मिठाइयों  से परहेज करना पड़ता है। आयुर्वेद में अलग अलग बीमारियों के लिए अलग अलग चीजों का सेवन बताया है जिससे इंसान एकदम स्वस्थ रह सकता है। How Jennifer Looks Today is Jaw Dropping Healthy Life Design साथ ही अपने खाने का शौक भी पूरा कर सकता है। आयुर्वेद मे कुछ ऐसी चीजों का  विवरण दिया गया हैं। जिसके सेवन से शरीर के कई सारे रोग मिट जाते हैं। आज हम गुड़ की बात करेंगे। जो कई सारे रोगों का रामबाण ईलाज माना जाता है।  जिन लोगों के शरीर मे खून की कमीं हो उन लोगों को गुढ़ का सेवन अधिक करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।  अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर एक ग्लास गर्म प...

Supreme court refuses to put CAA on hold

शाहीन बाग़ से संविधान -शरीफ का पाठ  :काठ का उल्लू बने रहने का कोई फायदा ? नगर -नगर डगर- डगर हर पनघट पर  पढ़ा जा रहा है :संविधान शरीफ। ताज़्ज़ुब यह है ये वही लोग  हैं  जो केवल और केवल  क़ुरान शरीफ (क़ुरआन मज़ीद ,हदीस )के अलावा और किसी को नहीं  मानते -तीन तलाक से लेकर मस्जिद में औरत के दाखिले तक। ये वही मोतरमायें हमारी बाज़ी और खालाएँ जो हाथ भर का बुर्क़ा काढ़ लेती हैं घर से पाँव बाहर धरने से पहले।   कैसे हैं ये खुदा के बन्दे जो जुम्मे की नमाज़ के फ़ौरन बाद हिंसा में मशगूल हो जाते हैं -नागरिकता तरमीम क़ानून के खिलाफ।  कितना कौतुक होता है जब तीन साल की बच्ची से कहलवाया जाता है :आज़ादी आज़ादी लेके रहेंगे आज़ादी ज़िन्ना वाली आज़ादी। इस बालिका को क्या इसके वालिद साहब और अम्मीजान तक को इल्म नहीं होगा जिन्ना आखिर कौन था फिर वह तो पाकिस्तान चला गया था। (आप लोग भी आज़ाद हैं वहां जाने के लिए ). सब जानते हैं बंटवारा देश का उसी ने करवाया था यह कहकर मुसलमान हिंदू भारत के साथ नहीं रह सकता है। कितने ही उनके साथ चले भी गए थे।  उनकी मृत्यु ...